फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक दर्जन हमलावरों ने युवक पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार, परिजनों ने पड़ोसी महिला पर लगाए आरोप

Tue, 01 Dec 2020 02:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नई दिल्ली के सुभाष प्लेस के शकूरपुर जेजे कालोनी में रविवार रात एक दर्जन हमलावरों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। परिवार वालों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


युवक पर आधा दर्जन से ज्यादा चाकू के वार किए गए थे। वह सुभाष प्लेस स्थित एक कार्यालय में ऑफिस बॉय का काम करता था। परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर रंजिश में हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

मृतक की शिनाख्त राजा (34) के रूप में हुई है। मूलत: चेन्नई का रहने वाला राजा अपने पिता कृष्ण, मां, पत्नी रानी, पांच और सात साल के दो बच्चों, दो बहनों और दो भाइयों के साथ शकूरपुर जेजे कालोनी में रहता था। रविवार रात राजा के दो दोस्त उसे शादी का कार्ड देने आए थे। जिनके साथ वह घर से कुछ दूरी पर पार्टी कर रहा था। 
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक इसी दौरान करीब एक दर्जन नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और राजा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। राजा के दोनों दोस्त अपनी जान बचाकर वहां से भागे और उसके परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों ने वहां पहुंच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

राजा के चाचा रामकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से विवाद चल रहा है। किसी न किसी बात पर उससे झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले उसने राजा को जान से मरवाने की धमकी दी थी। महिला दुकानदारों को बैटरी सप्लाई करती है और उसके पास कई लड़के काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें