फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद- मेडिकल छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से किया हमला

Thu, 27 Jun 2019 12:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़छाड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मंगलवार रात दवा लेने मेडिकल स्टोर पर जा रही एक युवती से मनचले ने छेड़खानी की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर युवती को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने आरोपी को धर दबोचा। लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


युवती बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है और एक निजी क्लीनिक में काम करती है। मंगलवार रात को करीब 9 बजे युवती घर से दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा रही थी, जब रास्ते में एक सुनसान गली से गुजर रहे मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती को पकड़ कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। 

जैसे ही युवती मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो हमलावर भागने लगा। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए और भाग रहे हमलावर का पीछा कर उसे पकड़ लिया। युवती ने उन्हें सारी घटना बताई तो लोगों ने पहले उसको पीटना शुरू कर दिया फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनाज मंडी निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह पेशे से मजदूरी करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें