फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने महिला को चार लाख में बेचा, खरीदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 06 Dec 2019 09:39 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को उसके पति द्वारा चार लाख रुपये में बेच देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खरीदारों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया। महिला ने मामले में आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी शादी नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अजीत सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि अजीत ने महिला को घर से निकाल दिया था। 

जिसके बाद पीड़िता अपने मायके में आई तो मायके पक्ष ने भी महिला को नहीं रखा। इसके बाद वह अकेली रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पप्पन और रामवती के पास आना जाना था। 
विज्ञापन


यह दोनों खुद को भक्त बताते हैं और दरबार लगाते हैं। इसलिए महिला ने इन दोनों से अनुरोध किया कि वह उसके पति से उसका फैसला करा दे। इसके बाद रामकिशन और रामवती ने फैसला कराने के लिए अपने गांव में ही उसके पति, जेठ के बेटे कुलदीप और मेरठ के एक गांव निवासी अजब सिंह को बुला लिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि फैसला कराने के बजाए उसके पति ने रामवती और पप्पन से बातचीत करके उसे चार लाख रुपये में अजब सिंह को बेच दिया। इसके बाद अजब और कुलदीप ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। 

इसके बाद अजब सिंह ने उसे जबरन खानपुर में एक किराए के मकान में ले जाकर रखा। महिला को धमकी दी कि यदि वह भागी तो उसकी बेटियों को मौत के घाट उतार देगा। 

किसी तरह से महिला खानपुर से भागी और एसएसपी के पास पहुंची थी। मामले में एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद थाना पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। खानपुर पुलिस को आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। 
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें