फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स का स्टीकर लगाकर करता था अवैध शराब की सप्लाई, सिविल डिफेंस का परिचय पत्र भी रखता था

Fri, 21 Aug 2020 11:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- साथ में सिविल डिफेंस का परिचय पत्र भी रखता था 
- ओखला पुलिस ने अवैध शराब सप्लायर को पकड़ा 
- कार का शीशा तोड़कर सप्लायर को पकड़ा था 
- टोयटा कोरोला कार से करता था सप्लाई 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरीचंद ने अवैध शराब की सप्लाई के लिए नायाब तरीका अपना रखा था। वह लग्जरी कार टोयटा कोरोला से अवैध शराब की सप्लाई करता था। कार पर इनकम टैक्स विभाग का स्टीकर लगा रखा था। साथ में सिविल डिफेंस का परिचय पत्र भी अपने पास रखा हुआ था। ओखला थाना पुलिस ने गांव खोरी, सूरजकुंज फरीदाबाद, हरियाणा निवासी हरीचंद(36) को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार ओखला थानाध्यक्ष सनतन सिंह अपने स्टाफ के साथ बुधवार व बृहस्पतिवार रात को क्राउन प्लाजा पर पिकेट लगाकर चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 11 बजे तुगलकाबाद की तरफ से एक टोयटा कोरोला कार आती हुई दिखाई दी।

सिपाही विशाल व विनीत ने चालक को रूकने का इशारा किया। चालक ने रोकने की बजाय कार की स्पीड बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने बेरीकेड्स लगाकर कार को रोक लिया। चालक ने बैक गियर लगाकर कार को भगाने का प्रयास किया तो थानाध्यक्ष सनतन सिंह ने शीशा तोड़कर चालक हरीचंद को पकड़ लिया। कार से अवैध शराब के 60 कार्टन(तीन हजार क्वाटर) बरामद किए गए।
विज्ञापन


कार पर इनकम टैक्स का स्टीकर लगा हुआ था और आरोपी के पास संदीप नाम से सिविल डिफेंस का परिचय पत्र था। हरीचंद ने बताया कि वह संदीप पहलवान की कार चलाता था और वह उसे 25 हजार महीने तनख्वाह देता है।

संदीप ने ही उसे अवैध शराब को सूरजकुंड से बागपत पहुंचाने को कहा था। संदीप ने ही इनकम टैक्स का स्टीकर लगाया हुआ था और उसने ही परिचय पत्र दिया था। रास्ते में उसे कहीं पुलिस रोकती थी तो वह सिविल डिफेंस का परिचय पत्र दिखा देता था। पुलिस संदीप पहलवान की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें