फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: झगड़ा देखना पड़ा भारी, गोली लगने से गई शख्स की जान

Fri, 25 Oct 2019 06:50 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार रात झगड़ा देख रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पड़ोसी का कुछ युवकों ने झगड़ा हो गया था। इस दौरान युवकों ने गोली चला दी। गोली मृतक के सिर पर जा लगी। इस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त पप्पू के रूप में हुई। वह जहांगीरपुरी सी ब्लॉक में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और बच्चे हैं। पप्पू का पड़ोसी जितेंद्र बुधवार देर रात खाना खाने के बाद टहल रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार युवक वहां से गुजरे। एक युवक की बाइक जितेंद्र से टकरा गई। जितेंद्र ने युवकों को बाइक ठीक से चलाने की नसीहत दी। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। यह युवक देख लेने  की धमकी देकर वहां से चले गए।

यह युवक करीब दस मिनट के बाद आधा दर्जन साथियों के साथ जितेंद्र के घर पहुंचे और उसे घर से  बाहर खींचकर उसकी पिटाई करने लगे। शोर-शराबा होने पर पप्पू अपने घर से निकलकर झगड़ा देखने लगा। इसी दौरान झगड़ा कर रहे युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली पप्पू के सिर में जा लगी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल पप्पू और जितेंद्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी जांच के बाद उन्हें डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें