फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में पिस्टल लेकर बना रहा था टिकटॉक पर वीडियो, एक गलती और हो गई मौत

Mon, 15 Apr 2019 04:41 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बाराखंभा थाना क्षेत्र में टिकटॉक मोबाइल ऐप पर पिस्टल हाथ में लेकर वीडियो बनाने के दौरान गोली चलने से कार चला रहे युवक की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में कार में बैठे मृतक के दो दोस्तों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार रात की है। आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली गई है। पुलिस घटना की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल से सूचना मिली थी कि न्यू जाफराबाद निवासी सलमान (19) को हाजी इमरान नामक व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे गोली लगी है। रात 11:15 बजे सलमान की मौत हो गई। 

पुलिस जांच में पता चला कि सलमान न्यू जाफराबाद निवासी सोहेले और न्यू सीलमपुर निवासी आमिर के साथ कार में इंडिया गेट घूमने आया था। वापसी के दौरान सलमान कार चला रहा था, जबकि सोहेल उसकी बगल वाली सीट पर व आमिर पीछे बैठा था। रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास सोहेल ने पिस्टल निकाल ली और मोबाइल से टिक टॉक एप्लीकेशन पर वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान गोली चल गई और सलमान के बायें गाल पर जा लगी।
विज्ञापन


सोहेल पर हत्या व दो अन्य पर सबूत मिटाने का आरोप
आरोप है कि  सलमान को उनके दोस्त अस्पताल ले जाने की बजाय दरियागंज ले गए। वहां सोहेल ने सलमान के रिश्तेदार हाजी इमरान को घटना की जानकारी दी। सलमान को वहीं पर छोड़कर सोहेल व आमिर अपने दोस्त शारिफ के पास पहुंचे। 

शारिफ ने सोहेल के कपड़ों पर लगे खून के दाग धोए और आमिर ने पिस्टल को छुपा दिया। बाराखंभा थानाध्यक्ष प्रहलाद ने बताया कि सोहेल को हत्या और आमिर व शारिफ को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  सलमान के पिता हाजी शाकिर का गांधी नगर में कपड़ों का व्यवसाय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें