फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों के साथ किया दुष्कर्म, लंबे समय से कर रहा था हैवानियत

Sat, 07 Sep 2019 09:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गुरुग्राम के महिला थाना (पूर्व) थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटियों को जान से मारने की धमकी देकर चुप रखा। बेटियो के आपबीती बताने पर महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात को आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोहना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग और नौ वर्षीय छोटी बहन के साथ आरोपी सौतेला पिता काफी समय से हैवानियत से पेश आ रहा था। 

आरोप है कि बड़ी बेटी से वह बीते 6-7 सालों से जबरदस्ती कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिससे वह चुप थी। 

शुक्रवार को किसी तरह पुलिस को सूचना मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें