तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि मृतक की पत्नी की मौत लगभग तीन महीने पहले हो गई थी, जिससे वह गहरे सदमे में था। ओमदेव गुरुग्राम में नौकरी करता था और वहीं रहता था। उसके बेटे के बयान पर गुरुग्राम पुलिस ने एक दिन पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
जांच में सामने आया कि युवक ने पहले एक कैन खरीदी, फिर पेट्रोल पंप से ईंधन लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसके बाद वह पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर मिले सबूतों और निरीक्षण से भी पुलिस को आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, पुलिस अन्य संभावित कोणों से भी जांच जारी रखे हुए है।
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को तावडू उपमंडल के गांव घुसपैठी पहाड़ में केएमपी एक्सप्रेसवे के किनारे जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सदर तावडू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।