इंडिया गेट के पास बुधवार को एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आरएमएल अस्पताल लेकर पहुंची। घटना करीब साढ़े छह बजे तिलक मार्ग थाना क्षेत्र की है।
डीसीपी ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह ओडिशा का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है।