फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: उत्तम नगर में गोली मारकर युवक की हत्या, नाबालिगों पर गोली मारने का शक

Wed, 23 Dec 2020 08:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में मंगलवार रात गली में अलाव पर हाथ-पैर सेक रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त प्रदीप कुमार (34) के रूप में हुई है। चार-पांच लड़कों ने बेहद नजदीक से प्रदीप पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


सिर और कंधे में दो गोली उसे लगी। पत्नी फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरूआती जांच में आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में कुछ नाबालिग लड़कों का हाथ हैं। 

रंजिश की वजह से प्रदीप को गोली मारी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कुछ लड़कों की पहचान कर ली है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रदीप परिवार के साथ डी-ब्लॉक, हस्तसाल विहार में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सोनिया के अलावा अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन


प्रदीप प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार रात के समय वह प्रदीप ने अलाव जलाया हुआ था। परिवार के बाकी सदस्य अलाव सेक रहे थे। उसी समय चार-पांच लड़के वहां पहुंचे। आते ही इन लड़कों ने प्रदीप पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। अचानक चली गोली से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

परिजन निजी वाहन से फौरन प्रदीप को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रदीप के परिवार से पूछताछ कर हत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें