फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा इश्क: एक तरफा मोहब्बत में बुझ गई रोशन की जिंदगी, करता था प्रिंस की प्रेमिका से प्यार

Sun, 16 Nov 2025 08:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रोशन आरोपी प्रिंस की प्रेमिका से एक तरफा प्यार करता था। कई बार प्रिंस ने रोशन को समझाया कि वह उसकी प्रेमिका से दूर रहे। लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार एक तरफा प्यार में एक युवक की बरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस वर्मा, अमन उर्फ बुद्धा, नीरज, अंगद और आशीष के रूप में की है। आरोपियों के पास से वारदात के समय पहने हुए कपड़े और एक स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रोशन आरोपी प्रिंस की प्रेमिका से एक तरफा प्यार करता था। कई बार प्रिंस ने रोशन को समझाया कि वह उसकी प्रेमिका से दूर रहे। लेकिन वह नहीं माना। इसी वजह से प्रिंस ने रोशन को सबक सिखाने की ठानी। शुक्रवार रात को प्रिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोशन की हत्या कर दी।

शुक्रवार देर रात करीब 11.52 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया कि एक व्यक्ति खून लथपथ जमीन पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एकता कैंप पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंदपुरी थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बाद में मृतक की पहचान रोशन के रूप में हुई। वह कल्याण कैंप, ओखला फेज एक में परिवार के साथ रहता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपी प्रिंस और अमन उर्फ बुद्ध को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नीरज, आशीष और अंगद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें