दिल्ली के फर्श बाजार इलाके की न्यू संजय अमर कॉलोनी में सब्जी को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने अपने पड़ोसी के सिर में लाठी मार दी। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की शिनाख्त संतलाल (50) के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमला करने वाला आरोपी नन्हें फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, संतलाल अपने परिवार के साथ बी-ब्लॉक, न्यू संजय अमर कालोनी, फर्श बाजार में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। संतलाल शादियों में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।
लॉकडाउन की वजह काम बंद होने के कारण परिवार भंडारे या इधर-उधर से मांगकर खाना खा रहा था। बुधवार दोपहर के समय संतलाल का बेटा सुमित चित्रकूट अपार्टमेंट के पास से भंडारे का खाना लेकर घर लौट रहा था।