फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ममेरी बहन से शादी के लिए राजी नहीं होने पर युवक ने मामा की कर दी हत्या

Fri, 14 Feb 2020 08:31 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे के एक दिन पहले ममेरी बहन से शादी की बात ठुकराए जाने पर एक नाबालिग ने अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। वह मामा की बेटी से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। मामा इसके खिलाफ थे। गोली मारने के बाद नाबालिग ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जेजे कोर्ट ने उसे बाल सुधार गृह भेजा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने को गुरुवार को नाबालिग ने फोन किया कि उसने अपनेे मामा को गोली मार दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि नाबालिग को उसके परिजनों ने पकड़ रखा था। पास ही पिस्टल और खोखा पड़े थे। जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 

पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह मामा की बेटी से काफी समय से प्यार करता था और शादी भी करना चाहता था। मामा को इसकी जानकारी मिली तो गुस्से में उसने नाबालिग को काफी डांटा और बेटी से मिलने पर रोक लगा दी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में बातचीत हुई, लेकिन मामा राजी नहीं हुआ। इससे खफा नाबालिग ने अपने दोस्त से बात की। दोस्त ने उसे एक पिस्टल मुहैया कराई, जिससे उसने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें