फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लेकर अस्पताल गया दामाद, रास्ते से गायब

Sat, 10 Oct 2015 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कलवाड़ी में एक युवक के संदिग्ध तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव कलवाड़ी निवासी लालसिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार को उसका पुत्र मनोज कुमार अपनी कार लेकर घर से नोएडा के लिए निकला था। गुड़गांव मेदांता अस्पताल में मनोज का ससुर दाखिल था, जहां उसे एक लाख रुपये अपने ससुर के इलाज के लिए देने थे।

लेकिन वह मेदांता अस्पताल नहीं पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र ने अपने दोस्त विजय को फोन कर कर कहा कि उसकी गाड़ी दिल्ली एम्स मेट्रो स्टेशन पर खराब हो गई है। उसे मेंने मेट्रो स्टेशन पर खड़ा कर दिया है, उसे वहां से ले जाना।
विज्ञापन


जब परिजन दिल्ली एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो वहा पर उन्हें गाड़ी नहीं मिली। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों में पता किया। लेकिन मनोज का कोई सुराग नहीं मिला। मनोज का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। जिसकी वजह से परिजन चिंतित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें