फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा रहते हुए दूसरी शादी करना पड़ गया महंगा, हाईकोर्ट ने ठहराया रेप का दोषी

Wed, 07 Jun 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने विवाहित होने के बावजूद स्वयं को अविवाहित बताकर दूसरा विवाह करने वाले व्यक्ति को दुष्कर्म के आरोप में दोषी ठहराया है। अदालत ने उसे सात वर्ष कैद की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

      
न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने अपने फैसले में कहा कि सभी तथ्यों से स्पष्ट है कि आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर पीड़िता से विवाह किया था। आरोपी ने उसे अंधेरे में रखा और उससे शारीरिक संबंध बनाए। यह सरासर दुष्कर्म की श्रेणी का अपराध है। 

अदालत ने आरोपी की निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ दायर अपील खारिज करते हुए कहा कि उसे सात वर्ष कैद संबंधी निर्णय में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है। 
    
पेश मामले के अनुसार पीड़िता की करोलबाग इलाके में दुकान थी। इसी दौरान आरोपी दुकान पर बैंक की ऋण की किस्त लेने आता था। दोनों में जान पहचान हुई। आरोपी ने लड़की की मां के सामने पीड़िता से विवाह का प्रस्ताव रखते हुए स्वयं को अविवाहित बताया।       
विज्ञापन


इसके बाद परिवार वालों की मर्जी से आरोपी ने 21 जुलाई 2008 को लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी ने करोलबाग के एक होटल में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन वह पटेल नगर स्थित एक किराए के घर में लड़की को लेकर गया और वहीं रहने लगा।      
विज्ञापन

लड़की ने लगाए थे ये आरोप

marriage
लड़की का आरोप था कि पटेल नगर में रहने के दौरान आरोपी घर देरी से आता था। साथ ही 25 जुलाई को उसके पति ने बताया कि वह बैंक टूर पर जा रहा है ऐसे में 10 अगस्त तक लौटेगा और वह मायके चली जाए। इसके बाद आरोपी वापस आया और बहन के घर राखी पर गया। यही सिलसिला चलता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि वह बच्चा नहीं चाहता।
      
एक दिन जब वह मायके जाने के लिए सामान पैक कर रही थी तो उसके हाथ आरोपी का राशन कार्ड लगा, जिससे पता चला कि वह पहले से विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं लिखी, आखिर अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। निचली अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए सात वर्ष कैद की सजा सुना दी थी।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें