गांव चंदावली के पास आईएमटी चौक पर कुछ कार सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अटाली गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह एक इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत है। शुक्रवार को वह गांव झाड़सेतली में अपने दोस्त आशीष से मिलने गया था।
शाम को आशीष को साथ लेकर अपने गांव अटाली लौट रहा था। चंदावली गांव के पास आईएमटी चौक पर मच्छगर गांव निवासी मनेंद्र ने उसे रुकने का इशारा किया।
इसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी। कार से अटाली गांव निवासी ईश्वर, बबलू, रिंकू, सहदेव व संजू उसके पास रखा बैग और मोबाइल छिनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट कर आरोपी 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और घड़ी लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी।