फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पत्नी के चरित्र पर था शक, सिलेंडर मारकर कर दी हत्या

Wed, 26 Sep 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कविता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आदर्श नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने सिर पर भी सिलेंडर मारकर खुद को जख्मी कर पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। पुलिस ने खून से लथपथ महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान कविता (24) के रूप में हुई। आरोपी पति सुनील शर्मा (26) है। सुनील पत्नी के साथ लाल बाग की झुग्गी में रहता था। उनकी 12 साल पहले शादी हुई थी। सुनील आजादपुर में रेहड़ी पर परांठे बेचता था। उसकी चार साल की बेटी है।

मृतका कविता का मायका यूपी के एटा में है, जबकि सुनील मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। सोमवार देर रात सुनील ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस को पहले लगा कि किसी ने शराब पीकर फोन किया है, लेकिन जब पुलिस उसके बताए पते पर पहुंची, तो कमरे का दृश्य देखकर सन्न रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें