नांगलोई इलाके में मंगलवार शाम कुछ युवकों को टोकना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। चार से पांच आरोपियों ने युवक के पेट में आधा दर्जन बार चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राहुल अपने परिजनों के साथ मुंडका इलाके में रहता था। राहुल और उसकी मां नांगलोई स्थित पंजाबी मार्केट में बने शौचालय परिसर की देखरेख करते हैं।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम राहुल साढ़े पांच बजे शौचालय के पास पहुंचा। उस समय आस-पास रहने वाले कुछ लोग नशा कर रहे थे। राहुल ने उन लोगों को चले जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।