पुलिस का कहना है कि शादी के कुछ माह बाद जब अफरोज की सास उसके घर पर आकर रहने लगी तो अक्सर ही दोनों के झगड़े होने लगे। तंगहाली में चल रहे परिवार के लिए एक दिन अफरोज की सास ने पकोड़े बना दिए और कुछ उसके लिए रख दिए। जब वह काम से लौटा तो उसकी सास से ठंडे पकौड़े परोसने पर कहासुनी हो गई।
जब अफरोज की पत्नी ने बीच बचाव किया तो गुस्से में अफरोज ने उस पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। जब सास शाइस्ता बेटी को बचाने आयी तो अफरोज ने उस पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया। झगड़े के दौरान उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जब वह भागने लगा तो उसकी सास ने उसने रोकने का प्रयास किया तो उसने सास पर भी चाकू से हमला कर फरार हो गया।