फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: विधानसभा सत्र के दौरान हाई अलर्ट के बीच हत्या को अंजाम देकर फरार हो गए बदमाश 

Wed, 19 Sep 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
murder in dehradun
विज्ञापन

राजधानी में मंगलवार को बालावाला में हुई हत्या पुलिस के सुरक्षा के दावों पर भी सवालिया निशान लगा रही है।

विज्ञापन


यह सवाल उस वक्त और भी बड़े हो जाते हैं जब राजधानी में हाई अलर्ट जैसे माहौल है। विधानसभा सत्र के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।

बॉर्डर एरिया में भी सघन चेकिंग के दावे किए जा रहे हैं। मगर बदमाश पुलिस के इन सभी दावों को मुंह चढ़ाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। 

शार्प शूटरों ने दिया घटना को अंजाम

अब तक की जांच में यह बात तो साफ हुई है कि घटना को अंजाम शार्प शूटरों ने दिया है।

घटना का अंदाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई घटनाओं जैसा है लिहाजा शूटर भी उन्हीं जगहों से ताल्लुक रखने वाले बताए जा रहें हैं।

ऐसे में ये शूटर देहरादून के बाहर से यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश कर गए, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

सघन चेकिंग और बेरिकेडिंग हैं

यदि देहरादून से बाहर के स्थानों से घटनास्थल तक पहुंचने के मार्गों को देखा जाए तो सभी मार्गों पर दर्जनों जगहों पर सघन चेकिंग होती है।

हरिद्वार रोड की ही बात करें तो यहां पहले डोईवाला में सघन चेकिंग और बेरिकेडिंग हैं। इससे पहले भानियावाला और लालतप्पड़ बेरिकेडिंग लगाकर हर वक्त चेकिंग की जाती है।

वहीं, अगर सहारनपुर रोड से देहरादून में प्रवेश की बात होती है तो सबसे बड़ा चेकिंग प्वाइंट बॉर्डर और फिर यदि किसी तरह शहर में घुसे तो इन दिनों विधानसभा के पास भारी बेरिकेडिंग की व्यवस्था है। बावजूद इसके बदमाश बेखौफ घटना को अंजाम देकर यहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें