फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी डीटीसी बस, एक की मौत

Wed, 27 Feb 2019 08:50 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
DTC bus
विज्ञापन

आईटीओ चौराहे पर मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक और लो फ्लोर एसी बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक सराय काले खां की ओर से आ रहा था, जबकि रूट संख्या 740 की बस आनंद विहार से उत्तम नगर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार की वजह से दोनों वाहन फ्लाईओवर के पास टकराए। आईपी इस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ट्रक चालक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर हुआ। ट्रक से टक्कर लगने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। रेलिंग से टकराने की वजह से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही बस में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में मौजूद थे 13 लोग

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक समेत 13 घायलों को पीसीआर वैन और कैंट्स एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। ट्रक चालक करण सिंह (38) को मृत घोषित कर दिया गया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बस को चालक नरेंद्र (36) चला रहा था, जबकि कंडक्टर मनीष समेत 13 लोग बस में मौजूद थे। घायलों की पहचान राजवीर सिंह, ममता सिंह, मुन्नी देवी, रेशमा देवी, सीमा, चांदनी, मीरा देवी, प्रदीप सिंह, कन्हैया लाल, जरीफ, सुलेमान अली और पान चिन्वर के रूप में हुई है।

ट्रक चालक करण टक्कर लगने के बाद बुरी तरह फंस गया था। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत से उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। करण हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने करण के चाचा के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे सौंप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें