फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क गिरे शख्स को नजर अंदाज कर दिए लोग, इसके बाद जो हुआ वो शर्मनाक है

Sun, 16 Sep 2018 05:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

राजधानी में शुक्रवार रात कुछ ऐसा हुआ जिसने दिल्ली वासियों को शर्मसार कर दिया। रंजीत नगर इलाके में खाना खाकर टहलने निकला शख्स बीच सड़क पर गिर गया। लोग वहां से गुजरते रहे लेकिन किसी ने उसको एक साइड करने की जहमत नहीं उठाई। 

विज्ञापन


देर रात तक पीड़ित दीपक मेहरा (53) उसी तरह पड़ा रहा। इस बीच रात करीब 2 बजे एक ट्रक ने बैक करते समय दीपक को कुचल दिया। दो बार आगे पीछे पहिया चढ़ाने के बाद जब चालक को लगा कि ट्रक के नीचे कोई आ गया है तो उसने दीपक के शव को पहिये के नीचे से निकालकर एक ओर किया और फरार हो गया। लेकिन उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, पुलिस ने टायरों के निशान के आधार पर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक धर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दीपक रंजीत नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। देर रात खाना खाने के बाद दीपक टहलने के लिए निकले था। लेकिन वह वापस नहीं आया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रक ने दीपक को बैक करते समय कुचल

इधर, सीसीटीवी के मुताबिक रंजीत नगर, हनुमान चौक के पास, पूसा बाउंड्री के साथ वाली रोड पर दीपक गिर गया। कुछ लोगों का कहना था कि दीपक ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से वह नशे में गिर गया। लेकिन किसी ने भी बीच सड़क से उसे हटाने का प्रयास नहीं किया।

देर रात करीब 2.00 बजे कालोनी के अंदर, स्क्रेप गोदाम से आता हुए ट्रक ने दीपक को बैक करते समय कुचल दिया। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चालक और उसका क्लीनर नीचे उतरते हैं और शव को एक ओर कर फरार हो जाते हैं।

इधर दीपक के खून से लथपथ पड़े होने के बाद भी कई लोग वहां से गुजरते हैं, लेकिन कोई उसको नहीं देखता है। आखिर रंजीत नगर पुलिस को सूचना मिली और उसने शव कब्जे में लिया। बाद में ट्रक के पहिये के निशान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक को काबू कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें