इधर, सीसीटीवी के मुताबिक रंजीत नगर, हनुमान चौक के पास, पूसा बाउंड्री के साथ वाली रोड पर दीपक गिर गया। कुछ लोगों का कहना था कि दीपक ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से वह नशे में गिर गया। लेकिन किसी ने भी बीच सड़क से उसे हटाने का प्रयास नहीं किया।
देर रात करीब 2.00 बजे कालोनी के अंदर, स्क्रेप गोदाम से आता हुए ट्रक ने दीपक को बैक करते समय कुचल दिया। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चालक और उसका क्लीनर नीचे उतरते हैं और शव को एक ओर कर फरार हो जाते हैं।
इधर दीपक के खून से लथपथ पड़े होने के बाद भी कई लोग वहां से गुजरते हैं, लेकिन कोई उसको नहीं देखता है। आखिर रंजीत नगर पुलिस को सूचना मिली और उसने शव कब्जे में लिया। बाद में ट्रक के पहिये के निशान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक को काबू कर लिया।