आरोपी की पहचान दलवीर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और आरोपी आवारागर्द थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर को पुलिस को घाटा मस्जिद कट दरियागंज के पास झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक 40 साल का युवक मिला, जो लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके सिर पर ईंट से हमला किया गया था। पास ही खून से सना ईंट पड़ा था।
पुलिस ने घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर छानबीन के दौरान पता चला कि हमला करने वाला और घायल युवक आवारागर्द हैं। चाय पीने को लेकर इनके बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान दलवीर के रूप में करने के बाद उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इलाज करवा रहे युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का धारा जोड़ दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।