फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चाय के लिए ले ली जान: एक शख्स ने युवक के सिर पर मारी ईंट, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Sun, 01 Dec 2024 07:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी की पहचान दलवीर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और आरोपी आवारागर्द थे। 
विज्ञापन
चाय के विवाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरियागंज इलाके में चाय पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान दलवीर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और आरोपी आवारागर्द थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर को पुलिस को घाटा मस्जिद कट दरियागंज के पास झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां एक 40 साल का युवक मिला, जो लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके सिर पर ईंट से हमला किया गया था। पास ही खून से सना ईंट पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर छानबीन के दौरान पता चला कि हमला करने वाला और घायल युवक आवारागर्द हैं। चाय पीने को लेकर इनके बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान दलवीर के रूप में करने के बाद उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इलाज करवा रहे युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का धारा जोड़ दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें