वसंतकुंज इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सिर पर पत्थर से कई बार किए गए हैं। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार देर शाम तक मृतक की पहचान किशोर लाल (40) के रूप में हुई है। किशनगढ़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि संजय वन श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष के पास है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। मंगलवार देर शाम तक मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। मृतक पिछले करीब 15 वर्षों से महरौली में रह रहा था और निजी इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। हत्या के कारणों का पता करने के लिए कई टीमों को गठन किया गया है।