फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज.. तनाव और खौफनाक कदम: दिल्ली में युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, व्यापार में हो गया था लाखों का नुकसान

Tue, 18 Nov 2025 04:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशाल ने कहा कि उसके व्यवसाय में तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ था और वह समय पर किराया नहीं दे पा रहा था। उसने दो लोगों से पैसा उधार लिया था और वे लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 29 वर्षीय युवक ने बढ़ते कर्ज और उधार देने वालों के दबाव के चलते अपने किराए के कमरे में खुद को आग लगा ली, हालांकि वह बच गया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 9.50 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति जल गया है और उसे बीएलके अस्पताल लाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घायल की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई। डॉक्टरों ने बताया कि उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की मौजूदगी में सिंह का बयान दर्ज किया। अधिकारी ने बताया, विशाल ने कहा कि उसके व्यवसाय में तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ था और वह समय पर किराया नहीं दे पा रहा था। उसने दो लोगों से पैसा उधार लिया था और वे लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। तनाव में आकर उसने कमरे में खुद को आग लगा ली। उसकी पत्नी और पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि आगे के उपचार के लिए सिंह को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें