फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली साकेत कोर्ट: चैंबर में महिला वकील से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Jul 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
RAPE - फोटो : SELF
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में रेप की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक महिला वकील के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को 32 साल की एक महिला वकील किसी काम के सिलसिले में वकील पीके लाल से मिलने उनके चैंबर में गई थी। वहीं पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


देर रात केस दर्ज होने के बाद आरोपी को रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी वकील को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रेप के इस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोर्ट परिसर के अंदर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पीड़ित महिला वकील के साथी वकीलों से भी पूछताछ की जा रही है।
 

 

डियर पार्क में घुमाने के बहाने रेप

car gang rape
बता दें कि शनिवार को दिल्ली एनसीआर में रेप के 2 बड़े मामले सामने आए हैं। राजधानी के एक शख्स ने दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में घुमाने के बहाने एक 15 साल की नाबालिग को सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने डरा-धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। 

देर शाम पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ रेप

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा के डीपीएस स्कूल का है, जहां एक साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। डीपीएस स्कूल में साढ़े तीन साल की नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल के स्वीमिंग पूल पर लाइफ गार्ड के पद पर तैनात आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की। मेडिको लीगल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें