फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पता था बाप-बेटी की वो बाइक राइड होगी आखिरी, पिता की मौत और बच्ची लड़ रही जिंदगी की जंग

Sat, 07 Apr 2018 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाइक को नील गाय ने मारी टक्कर पिता की मौत बेटी घायल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

बेटी को पेपर दिलाने ले जा रहे पिता को क्या पता था कि वो उसकी आखिरी बाइक राइड होगी और फिर वह कभी अपने घर नहीं पहुंच पाएगा। अलीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे एक शख्स की बाइक में नीलगाय ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार सपरिवार केशव नगर में रहता था। वह निजी कंपनी में काम करता था। इन दिनों उसकी बेटी अलका(15) की दसवीं कक्षा का पेपर चल रहा है। उसका सेंटर बख्तावरपुर गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र
सुबह अशोक अपनी बाइक से बेटी को लेकर सेंटर पर जा रहा था। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। हिरनकी गांव के पास अचानक खेतों से निकलकर एक नीलगाय ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों काफी दूर जा गिरे। अशोक का हेलमेट टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं अलका भी बेहोश हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पिता-पुत्री को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

अशोक की हालत बिगडने के बाद उसे राजा हरिश्चंद अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें