फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी पर था शक, बेटे को पिलाया तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए एक साल के मासूम को अपना बेटा मानने से ही इंकार कर दिया। आरोप है कि पिता ने मारपीट कर मासूम का हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन


यही नहीं आरोपी ने टॉयलेट साफ करने का तेजाब पिलाकर बेटे को मारने की भी कोशिश की। मासूम को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना के वक्त पत्नी घर पर नहीं थी इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्चे को तेजाब पिला दिया। आरोपी के इस कारनामे से बच्चे की जान पर बन आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दो बच्चों का पिता है आरोपी

नंदग्राम गाजियाबाद निवासी पुष्पा ने अपनी बेटी संजना की शादी लोनी की तिलकराम कालोनी निवासी संदीप शर्मा के साथ की थी। संजना के मोहित(3) और कार्तिक(1) दो बेटे हैं। संजना का आरोप है कि पति शक के चलते उसके साथ मारपीट करता है और उस पर गलत आरोप लगाता है।

यही नहीं, उसका पति, कार्तिक को भी अपना बेटा मानने से इंकार करता है। संजना का आरोप है कि इसी कारण पति ने 23 सितंबर की सुबह चार बजे मासूम कार्तिक के साथ मारपीट की, इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

दो घंटे बाद वह दूध लेने गई तो पति ने बच्चे को घर में रखा टॉयलेट साफ करने का तेजाब पिला दिया। पीड़ित मां ने मायके वालों को घटना की सूचना दी तथा बच्चे को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बार्डर चौकी प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर आरोपी के ‌खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें