दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के नाराज और शादी करने की जिद पर अड़े युवक और युवती घर भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया, लेकिन युगल शादी की जिद्द पर अड़े है।
नगर की एक कालोनी निवासी युवती की शादी मार्च, 2017 में मेरठ निवासी युवक से तय हुई थी। शादी की तिथि 24 नवंबर तय हुई थी। वधू पक्ष शादी की तैयारी में लगा था।
एक सप्ताह पूर्व वर पक्ष के लोग युवती के परिजनों के पास आए और दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग की। अचानक दहेज की मांग सुनते ही लड़की पक्ष के लोगों पैरों तले जमीन खिसक गई।