सिर्फ यही नहीं याचिकाकर्ता पति ने अपनी याचिका में पत्नी और उसके परिवारवालों पर भी क्रूरता का आरोप लगाया है। उसने याचिका में कहा है कि उसकी शादी पिछले साल 7 मई को बिना दहेज व दिखावे के हुई थी। वह भागीरथी विहार में रहता है और पत्नी दिल्ली के ही शाहदरा की रहने वाली है।
उसने आगे बताया है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध कभी अच्छे नहीं रहे। पत्नी हमेशा उससे दूर-दूर रही, कभी अपने नजदीक तक नहीं आने दिया। पति का ये भी आरोप है कि पत्नी उसकी सैलरी आते ही छीन लेती है और अन्य सदस्यों पर खर्च भी नहीं करने देती।
याचिकाकर्ता पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि पत्नी देर रात तक व्हाट्सऐप पर चैट करती है और संबंध बनाने से भी इनकार करती है। पति ने आरोप लगाया है कि एक दिन उसने अपनी पत्नी की व्हाट्सऐप चैटिंग पढ़ ली।
पता चला कि वह कई लड़कों से अश्लील और भद्दी बातें करती है। अश्लील फोटो, वीडियो शेयर करती है। आरोपों से जुड़ी हार्ड डिस्क भी याचिकाकर्ता ने कोर्ट को सौंपी है।
पति का ये भी आरोप है कि उसने पत्नी के माता-पिता के सामने पत्नी से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सब बेटी के पुराने दोस्त हैं। सारी बातें भूल जाओ। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पति ने जब पत्नी और उसके परिवार के क्रूर व्यवहार पर पुलिस में शिकायत की तो जवाब में उन्होंने भी कंप्लेंट करा दी।