दिल्ली के उत्तम नगर थाने की ऊपरी मंजिल से छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति शिकायत न सुने जाने से परेशान था।
राजधानी में ऐसा ये दूसरा मामला सामने आया है। बीते महीने भी एक व्यक्ति ने थाने की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
पढ़ें-कांग्रेस नेता के घर में मिली नौकरानी के पति की लाश
बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
सूत्रों के अनुसार, जब उसने पुलिस से कार्रवाई की अपील की तो एसएचओ ने उसे धक्का दे दिया। इस बात से वह काफी नाराज हुआ और इंसाफ का कोई रास्ता नजर न आता देख उसने थाने की छत से कूद कर जान दे दी।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग थाने के पास जुटने लगे हैं। फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।