दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस वे पर धनचरी कैंप पर बुधवार की रात कार ने एक युवक को कुचल दिया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक भूवेंद्र मंगलवार की रात करीब एक बजे एंबिएंस माल से निकलकर पैदल हाईवे पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आए किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
घटना रात एक बजे की बतायी जा रही है। इस घटना में भूवेंद्र को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके दोस्त सुनील कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।