फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी आशिक: सचिन ने रची गर्लफ्रेंड को बदनाम करने की साजिश, बोला- तीन साल से संग थे; अब करने लगी थी इग्नोर

Tue, 28 Mar 2023 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन ने गर्लफ्रेंड को बदनाम करने के लिए एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दी और उस पर अश्लील फोटो व उसका मोबाइल नंबर डाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्लफ्रेंड को बदनाम करने के लिए एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर डाल दिया। कॉल आने पर पीड़िता को इंस्टाग्राम अकाउंट का पता चला। बाद में मामले की शिकायत उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को जयपुर से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबइल फोन और सिमकार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस सचिन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी ने बताया है कि उसकी युवती से तीन सालों से दोस्ती थी। लेकिन अब लड़की ने उसे नजरअंदाज कर किसी और से बातचीत शुरू कर दी थी।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि दिल्ली निवासी 20 साल की एक युवती ने साइबर थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी फोटो और मोबाइल नंबर उस पर डाल दिए हैं। कुछ अश्लील फोटो भी डालकर उस पर भद्दे कमेंट किए गए हैं। 
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन करने पर इंस्टाग्राम के आईपी एड्रेस से अटेच नंबरों का पता किया गया। वह आरोपी के पिता के नाम से रजिस्टर मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें