फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी, सुसाइड और साजिश: एक मई को बना था दूल्हा, 23 दिन बाद लगा ली फांसी; अभी एक राज है राजीव की मौत

Tue, 24 Jun 2025 10:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने छानबीन के बाद राजीव का शव कब्जे में लिया। पुलिस राजीव की पत्नी व परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दूल्हा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार शाम फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की शिनाख्त राजीव कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि एक मई को ही राजीव की शादी हुई थी। शादी के बाद से वह परेशान था। राजीव ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। खजूरी खास थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के कासगंज निवासी राजीव परिवार के साथ जीरो पुश्ता, खजूरी खास में रहते थे। परिवार में पिता अमर सिंह, मां, तीन बहनें और तीन भाई हैं। राजीव अपने पिता के साथ सब्जी बेचने का काम करता थे। एक मई को राजीव की सत्यवती से शादी हुई थी। 
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को राजीव अपने कमरे में मौजूद थे। कुछ देर बाद परिजन उसके कमरे में गए तो वह फंदे से लटके हुए मिले। परिजनों ने फंदे से उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद राजीव का शव कब्जे में लिया। पुलिस राजीव की पत्नी व परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें