लव मैरिज के एक महीने बाद पत्नी का हाथ पैर बांधा और उसकी आंखों के सामने पति ने लगा ली फांसी
Thu, 30 Mar 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
नंद नगरी इलाके की घटना, एक माह पूर्व ही हुई थी लव कम अरेंज मेरिज, चरित्र पर करता था शक
नवविवाहिता के हाथ-पैर बांधकर पति फंदे से झूला, मौत
-नंद नगरी इलाके की घटना, एक माह पूर्व ही हुई थी लव कम अरेंज मेरिज, चरित्र पर करता था शक
-बुधवार सुबह की सैर पर हुई थी नोंक-झोंक, घर पहुंचते ही पत्नी के हाथ-पैर बांधे, उसके सामने ही फंदे पर झूला
-पुलिस को नहीं मिला मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट, परिजनों से पूछताछ कर छानबीन जारी
नंद नगरी इलाके में बुधवार सुबह पत्नी से नोंक-झोंक के बाद एक युवक अपनी नवविवाहिता पत्नी के सामने ही फंदे पर झूल गया। शोर मचाने पर परिजन फंदे से उतारकर जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त मनोज कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एक माह पूर्व ही मनोज ने रजनी नाम युवक से प्रेम होने के बाद घर वालों की मर्जी से विवाह किया था।
लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसे पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी से परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने बुधवार को ही पोस्टमार्टम के बाद मनोज का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर था शक
पुलिस के मुताबिक मनोज परिवार के साथ बी-2, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता, एक भाई विक्की के अलावा पत्नी रजनी है। मनोज ई-रिक्शा चलाता था। वर्ष 2016 में रजनी की उससे मुलाकात हुई।
दोनों के बीच प्रेम हो गया। एक माह पूर्व मनोज ने रजनी से घर वालों की मर्जी से विवाह कर लिया। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। अक्सर इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
परिजनों के मुताबिक मनोज पत्नी को आत्महत्या करने की धमकी देता था। बुधवार सुबह पांच बजे रजनी व मनोज टहलने निकले। इसी दौरान दोनों के बीच दुबारा नोंक-झोंक हो गई। घर पहुंचते ही मनोज अपनी पत्नी को पहली मंजिल पर ले गया।
वहां उसने चुन्नी के सहारे अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वह वहीं गाटर के सहारे फंदे से लटक गया। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन भागकर ऊपर पहुंचे तो देखा कि मनोज फंदे से लटका था।
उसे फंदे से उताकर परिजन फौरन जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।