-अदालत के सामने बताई गई पूरी कहानी जांच अधिकारी ने गढ़ी, शिकायतकर्ता पक्ष के सभी गवाहों ने आईओ के कहने पर झूठी गवाही दी : आरोपी वकील
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने अपना मामला साबित कर दिया है। साक्ष्यों की समीक्षा करने पर कुछ खामियों और विसंगतियों के बावजूद कोई संदेह नहीं है। आरोपी इसे दूर करने में विफल रहा है। इससे यह सामने आया है कि उसके पास हेरोइन मिली थी। ऐसे में उसने दंडनीय अपराध किया है। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) अतुल अहलावत ने मोहम्मद धोबीर को संबंधित धारा में दोषी ठहराया।
अदालत ने कहा कि धोबीर और उसके अपराध से अलग कोई दूसरा काम नहीं पता चल सका है। ऐसे में उसकी ओर से बचाव पक्षकार नहीं था। अदालत ने आरोपी पक्ष के वकीलों का तर्क सुनने के बाद कहा कि गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्यवाही के दौरान सरकारी गवाहों के शामिल न होने से पूरी बेकार हो गई थी। साथ ही, उक्त बरामदगी पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। इसकी कथित तौर पर केवल पुलिस दल के सदस्यों ने गवाही दी है। अदालत ने कहा कि चूंकि झूठे आरोप लगाने और सबूतों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। साथ ही, छापा मारने वाले दल के एक सदस्य कांस्टेबल रोहित पुलिस जिप्सी का चालक था। उनसे अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में पूछताछ नहीं की।
-
पूरी झूठी कहानी जांच अधिकारी ने गढ़ी : आरोपी वकील
पुलिस की ओर से अपर लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर यह हेरोइन निकली है। उन्होंने कहा कि उक्त नमूने में डायएसिटाइलमॉर्फिन (हेरोइन), मोनोएसिटाइलमॉर्फिन, फेनोबार्बिटल, ट्राइमेथोप्रिम, कैफीन, अल्प्राजोलम और एसिटामिनोफेन मौजूद थे। वहीं, अभियुक्त के वकील ने दलील दी कि उनके मुव्वकिल को मामले में झूठा फंसाया गया है। उसके कब्जे से कोई बरामदगी नहीं हुई है। अदालत के सामने बताई गई पूरी कहानी जांच अधिकारी (आईओ) ने गढ़ी है।
नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को पकड़ा था रंगे हाथों
नारकोटिक्स सेल टीम को बताया गया था कि एक आरोपी 26 अक्तूबर, 2016 को रिंग रोड से आते समय भैरों मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर एक संभावित खरीदार को हेरोइन की खेप की आपूर्ति करेगा। ऐसे में टीम ने मोहम्मद धोबीर को उसी रास्ते पर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक थैली बरामद हुई। उसके पास से 170 ग्राम हेरोइन मिली।