टोल प्लाजा पर अक्सर देखने में आता है कि कुछ दबंग लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बिना पैसे दिए टोल से निकल जाते हैं। ऐसा ही कुछ 15 मई को गुरुग्राम टोल प्लाजा पर हुआ। एक शख्स ने पिस्तौल का डर दिखाकर टोल प्लाजा कर्मचारियों को डरा दिया और निकल गया।
विज्ञापन
यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 15 मई की शाम को एक कार टोल प्लाजा पर रुकी। कर्मचारियों ने कार से टोल भरने के लिए कहा। इस पर कार चला रहे शख्स ने कार का दरवाजा खोला।
इसी बीच दूसरे ओर से भी कार का गेट खुला और दोनों कार सवार नीचे उतरे। ड्राइवर के हाथ में पिस्तौल थी और वह टोल कर्मचारियों को डरा रहा था। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर सीट की बगल में बैठा शख्स ड्राइवर सीट पर बैठ जाता है और जिस शख्स के हाथ में बंदूक थी वह टोल कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर डराता है और फिर टोल गेट खोलता है।
इसके बाद वह लोग अपनी कार लेकर फरार हो गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।