नरेला के बाकनेर गांव में एक युवक का शव टुकड़ों में मिला है। बीच सड़क से धड़ तों वहीं दो अलग-अलग जगहों से हाथ और कुचला हुआ सिर मिला। करीब एक किलोमीटर के दायरे में विभिन्न अंग मिलने से दहशत फैल गई।
पुलिस ने जांच के बाद आशंका जताई है कि किसी वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर नरेला थाना पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है।
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को बाकनेर गांव में बीच सड़क पर एक युवक का धड़ पड़े होने की जानकारी मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान उस जगह पर भारी वाहन के पहियों के निशान मिले हैं जहां पर धड़ पड़ा हुआ था। करीब एक किलोमीटर के दायरे में युवक का हाथ और कुचला हुआ सिर भी मिल गया।