फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में एक शख्स की मिली डेडबॉडी, जांच शुरू

Sun, 25 Nov 2018 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन

अंबेडकर नगर में  सिर पर भारी वस्तु से वार कर युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव  विराट सिनेमा चौक के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर के नजदीक बन रहे बेसमेंट  में मिला।  रविवार देर शाम तक मृतक की पहचान गदरू(22) के रूप में हुई।

विज्ञापन

अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।  युवक का सिर पूरी तरह कुचला हुआ है। ऐसा लग रहा है कि भारी वस्तु से युवक के सिर पर कई वार किए गए हैं।  युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे।

उसके जूते भी उतरे हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतक स्मैक पीने का आदि था। दूसरी ओर, जिस बेसमेंट में युवक का शव मिला है, वहां पहले झुग्गियां थीं। इन झुग्गियों को करीब एक महीने पहले ही हटाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें