फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बेचने वाले हैं अपना सामान तो आप भी हो सकते हैं इस खतरे का शिकार

Sun, 18 Sep 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Indus mobile
विज्ञापन
पुरानी वस्तु खरीदने-बेचने की साइट देखकर एक आरोपी ने ऐड देने वाले व्यक्ति का मोबाइल हड़प लिया। आरोपी ने कॉल कर युवक को मोबाइल खरीदने के लिए बुलाया और एटीएम से रुपया निकालने का झांसा देकर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को मोबाइल समेत पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक शहर में रहने वाले एक युवक ने ओएलएक्स में मोबाइल सेल का ऐड दिया हुआ था।

हल्दौनी निवासी आरोपी युवक ने एड देखने के बाद युवक के मोबाइल पर कॉल कर संपर्क किया। आरोपी ने मोबाइल खरीदने के लिए युवक को परीचौक के पास बुला लिया।
 
विज्ञापन

एटीएम जाने के बहाने ले उड़ा मोबाइल

- फोटो : amar ujala
मोबाइल देखने के बाद उसने खरीदने की इच्छा जताई और रुपये कॉमर्र्शियल बेल्ट चलकर एटीएम से देने की बात कही। यहां आकर आरोपी युवक को छोड़कर एटीएम से रुपये निकालने की बात कहकर चला गया।

युवक आरोपी के लौटने का काफी देर इंतजार करता रहा लेकिन वह वापस नहीं लौटा। आरोपी उसे चकमा देकर मोबाइल ले उड़ा था। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में सूचना दी।

पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर आदि पूछने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कासना कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कुछ लोग मामले में समझौते के प्र्रयास में है। अगर, पीड़ित चाहेगा तो आरोपी पर कार्रवार्ई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें