फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने महिला कोच से की गाली गलौच, घर गई तो मां ने भी पीटा

Sun, 18 Sep 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में महिला कोच को बच्चे ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रैक्टिस के दौरान बच्चे ने महिला कोच के साथ गाली गलौच की। वह शिकायत करने घर गई तो मां भी उसे पीट डाला। घटना मोहाली की है। सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती एक महिला कोच ने एक नाबालिग लड़के पर गाली गलौच करने और उसकी मां पर पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला कोच सुमन शर्मा का कहना है कि फेज-7 में प्रेक्टिस के दौरान नाबालिग लड़के ने उनके साथ गाली गलौच की। जब उसकी हरकत बताने कोच नाबालिग के घर पहुंची तो उसकी मां ने उनकी पिटाई कर दी। कोच का कहना है कि पिटाई के कारण कई जगह गहरे घाव आए हैं। उनकी आंख फूटने से बच गई।

इसके बाद महिला कोच ने मटौर थाने में पुलिस को लिखित शिकायत दी। जांच कर रहे एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कोच के बयान ले लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कहा है कि भविष्य में किसी तरह का नुकसान होता है तो उसके लिए उक्त महिला व उसका परिवार जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का देकर भाग गया और गालियां देने लगा

बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
महिला कोच ने बताया कि वह फेज-7 के ग्राउंड में बच्चों को ट्रेनिंग देती है। 14 सितंबर को भी वह बच्चों को प्रशिक्षण दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने उक्त बच्चे को उसमें हिस्सा लेने को कहा, लेकिन वह उनकी बातों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा था। फिर बच्चे ने उनके साथ गाली गलौच की और अपशब्द कहे।

साथ ही उन्हें धक्का देकर वहां से भाग गया। सुमन ने आरोप लगाया कि बच्चा ग्राउंड से थोड़ी दूर जाकर खड़ा हो गया और उन्हें गालियां देने लगा। उन्होंने बच्चे को समझाने की कोशिश कीं, लेकिन वह शांत नहीं हुआ।

इसके बाद उन्होंने बच्चे की मां को फोन कर इस बारे में बताया। इसके बाद मां भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बच्चे की मां ने कहा कि उसकी पहुंच काफी ऊपर तक है। वह उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें