फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं का धर्म पूछकर पीटने वाला धरा, बाइक नंबर के आधार पर हुई आरोपी की पहचान

Mon, 13 Apr 2020 08:25 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो सब्जी विक्रेताओं के आईकार्ड देखता था। उनके धर्म विशेष का होने के बाद वह उनकी डंडे से पिटाई शुरू कर देता था। उसकी यह करतूत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने पुलिस से कार्रवाई की अपील की थी। 

विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल ने जांच कर आरोपी प्रवीण बब्बर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

साउथ-ईस्ट जिले के डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, प्रवीण बब्बर की करतूत की जानकारी उन्हें ट्विटर से मिली थी। इसमें दिखा कि सब्जी विक्रेता का नाम और पता पूछने के बाद उसने छड़ी से पिटाई की। मौके पर एक बाइक खड़ी दिखी। नंबर के आधार पर पता चला कि बाइक का मालिक सुधांशु है। 

पूछताछ में सुधांशु ने बताया कि ताजपुर रोड पर प्रवीण बब्बर सब्जी वालों को बेवजह पीट रहा था। सुधांशु से प्रवीण के घर के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस ने बदरपुर विस्तार की तिलकराज कॉलोनी स्थित घर से प्रवीण को दबोच लिया। 
विज्ञापन


आरोपी प्रवीण टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान चलाता है। उसने बताया कि घटना के दिन मौके पर करीब 10 सब्जी विक्रेता थे। उसने उनसे हटने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं हटे। इसके बाद प्रवीण ने गुस्से में उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित सब्जी विक्रेता को तलाश कर उसका बयान दर्ज कर लिया  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें