फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बस का शीशा तोड़ने के आरोप में दोस्तों ने की युवक की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2019 01:07 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को हत्या का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया। बस के आगे के शीशे को तोड़ने के कथित आरोप में कुछ लोगों ने 43 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक युवक का शव आउटर दिल्ली के उजवा गांव से बरामद किया गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने खेत में युवक का शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद शव को पास के ही शवगृह में रखवा दिया गया। सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच में शराब की खाली बोतल और मोबाइल फोन बरामद किया। 

मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान विक्रम उर्फ ढिल्लु के रूप में की। पुछताछ में विक्रम के परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिनों पहले अंकित ने एक बस का शीशा तोड़ने के आरोप में विक्रम को धमकी दी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अंकित को हिरासत में लेकर पुछताछ की। 
विज्ञापन


पहले तो अंकित ने मना कर दिया, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए विक्रम की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। अंकित ने बताया कि उसने विक्रम को शराब पीने के लिए बुलाया था। उसे नशा चढ़ जाने के बाद अंकित ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया और शव को खेत में फेंक दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें