फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान युवक मेट्रो के सामने कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। घायल अवस्था में उसे सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हापुड़, पंचशीलनगर निवासी कपिल ग्रोवर रूप में हुई है। रेलवे पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि रविवार शाम साढ़े छह बजे जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

ट्रेन हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी की ओर जा रही थी। ड्राइवर ने ट्रेन तुरंत रोक दी, लेकिन तब तक युवक ट्रेन के चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसके सिर और कलाई में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

यहां लिखी मन की बात

सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने उसे जख्मी हालत में सुश्रुत ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां से उसे लोक नायक अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से उसका आधार कार्ड मिला है। जिससे उसकी पहचान हापुड़, पंचशीलनगर निवासी कपिल ग्रोवर (35) के रूप में हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में घटना से पूर्व युवक जिस तरह की हरकत कर रहा था, उससे वह परेशान लग रहा था। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है।

वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आधार कार्ड पर उसने लिखा है कि वह अपनी मां, सास और पत्नी से परेशान है। हालांकि पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिवार वालों से पूछताछ के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें