फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नौकरी के लिए कहने पर पिता का गला रेता, मां को भी मारा चाकू

Mon, 26 Aug 2019 06:23 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
युवक ने पिता का गला रेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

शाहबाद डेयरी इलाके में बार-बार नौकरी करने का दबाव डालने पर एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई मां पर भी युवक ने चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


दंपति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली: कुपोषण से बच्ची की मौत पर पिता और दादी को छह माह कैद
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात की है। घायल दंपति की पहचान अमरजीत (50) और उषा (47) के रूप में हुई है। दंपति अपने दो बेटों के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहते हैं। पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि एक दंपति पर चाकू से हमला किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि छोटे बेटे संदीप (22) ने उन पर हमला किया है। घटना के बाद से वह फरार है। संदीप कोई कामकाज नहीं करता है। अमरजीत अक्सर उससे नौकरी करने के लिए कहते थे। इस बात पर संदीप चिढ़ जाता था। उसे लगता था कि पिता उसे ताना मारते हैं। इस बात को लेकर अक्सर संदीप की पिता से कहासुनी होती थी।
विज्ञापन


घटना वाली रात भी इसी बात पर कहासुनी हुई। गुस्से में आकर संदीप ने अपने पिता के गले को चाकू से रेत दिया। यह देखकर मां बीच बचाव में आई। संदीप ने उन पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। उषा के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर संदीप के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें