फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अवैध संबंधों के शक में कर दी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 07:06 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पति गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित लामा (40) के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध है। रविवार रात को उसने पत्नी को किसी और के साथ देख लिया था। पत्नी नशे की हालत में भी थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और उसने पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि सोमवार सुबह 11.30 बजे बसई दारापुर, मोती नगर से पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो रीता थापा (50) नामक महिला का शव घर से बरामद हुआ। घर पर महिला का बेटा कृष्णा थापा (27) मिला। 

कृष्णा ने बताया कि वह कॉलोनी में चौकीदार की नौकरी करता है। सुबह वह घर पहुंचा तो उसने मां को मृत पाया। कृष्णा ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। 2014 में उसकी मां ने सुमित नामक नेपाली शख्स से शादी कर ली थी। सुमित राजौरी गार्डन इलाके में एक ट्रैवल एजेंसी में बस चालक की नौकरी करता है। कृष्णा ने सुमित पर ही हत्या का शक जाहिर किया। उसका कहना था कि सुमित अक्सर उसकी मां से झगड़ा करता था।
विज्ञापन


कृष्णा से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने सुमित की तलाश शुरू की। उसे राजौरी गार्डन इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। सुमित ने बताया कि उसे अपनी पत्नी रीता के चरित्र पर शक था। 

रविवार रात को वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि रीता के साथ कोई और शख्स मौजूद था। इसके अलावा उसकी पत्नी नशे में भी थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। सुमित ने लाठी से रीता पर हमला कर दिया। इसके अलावा आरोपी ने उसके चेहरे पर कई घूंसे मारे, जिससे रीता की मौत हो गई। पत्नी की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें