फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चार्जिंग से हटाने पर मासूम को चार्जर की केबल से पीटा, गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2019 04:42 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क,अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

मोबाइल चार्जिंग से निकालने पर चार साल के मासूम को उसके पिता ने चार्जर की केबल से बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। बच्चे के शरीर पर कई निशान दिखाई दे रहे हैं। बच्चे की मां ने शनिवार को सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


ये  भी पढ़ें- व्हाट्सएप स्टेट्स ने नौकरानी को पहुंचाया जेल, चोरी के गहने और साड़ी पहनकर फोटो किया अपलोड

पुलिस के मुताबिक, सूरजपुर कस्बा निवासी हसमुद्दीन गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। हसमुद्दीन का निकाह गाजियाबाद की रहने वाली मुनैजा से हुआ था। दोनों के एक चार साल का बेटा अरस भी है। हसमुद्दीन ने एक अन्य महिला को भी घर में रखा है। पहली पत्नी मुनैजा इसका विरोध करती है तो आरोपी उससे मारपीट करता है। आरोपी दूसरी महिला को भी अपनी पत्नी बताता है। आरोपी अपने बेटे पर भी अक्सर चिल्लाता रहता है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शुक्रवार को हसमुद्दीन घर पर था। उसने अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाया हुआ था। अरस ने अपने पिता का मोबाइल चार्जिंग से निकाल दिया और उसे देखने लगा। जब हसमुद्दीन की नजर अरस पड़ी तो वह भड़क गया। उसने बेटे के हाथ से मोबाइल छीन लिया और चार्जर की केबल से बेरहमी से पीटकर मासूम को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


बालक के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और विरोध किया तो आरोपी ने उससे भी गाली गलौच की। शनिवार को मुनैजा बेटे को लेकर सूरजपुर कोतवाली में पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। 

तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बालक का उपचार कराया जा रहा है- मुनीष चौहान, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें