फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटा होने पर पत्नी के नाम वाली प्रॉपर्टी बेचना चाहता था, जलाकर मार डाला, गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 06:12 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-घाटा होने पर पत्नी के नाम वाली प्रॉपर्टी बेचना चाहता था आरोपी
विज्ञापन
hand cuff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी को दिल्ली कैंट से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि कारोबार में नुकसान होने पर वह प्रॉपर्टी बेचना चाहता था, जो उसकी पत्नी के नाम थी और वह इसका विरोध कर रही थी। आरोपी की पहचान किशोर जैन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, किशोर का चावल व चीनी का थोक कारोबार था। इसमें उसे घाटा हो गया। उसे पूूरा करने के लिए वह प्रॉपर्टी बेचना चाहता था। प्रॉपर्टी उसकी पत्नी रचना के नाम पर थी। रचना निगम स्कूल में शिक्षिका थी। 17 मई को इसी बात को लेकर किशोर की पत्नी से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इस दौरान किशोर ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और फरार हो गया। रचना को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम के सामने रचना ने पति पर जलाने का आरोप लगाया। इलाज के दौरान रचना की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद आरोपी ने अपने नए मोबाइल नंबर से दोस्तों को फोन किया। पुलिस ने दोस्तों से किशोर का नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर लगाया। पुलिस को पता चला कि वह अंबाला में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां छापा मारा तो वह भाग निकला। इसके बाद उसे दिल्ली कैंट इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को किशोर के पास एक वीडियो फुटेज मिला है, जिसमें वह अपनी पत्नी को आग लगने के दौरान बचाते हुए दिख रहा है, जबकि परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि आग लगाने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें